Indonesia Open:पीवी सिंधू का इंडोनेशिया ओपन में सफर थमा, विश्व नंबर एक यंग से मिली हार; हरिहरन-अर्जुन जीते – Pv Sindhu Suffered Defeat To World No. 1 An Se Young Hariharan-arjun Pair In Quarters Of Indonesia Open
{“_id”:”6a21829756e6c969c60f3e46″,”slug”:”pv-sindhu-suffered-defeat-to-world-no-1-an-se-young-hariharan-arjun-pair-in-quarters-of-indonesia-open-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Indonesia Open: पीवी सिंधू का इंडोनेशिया ओपन में सफर थमा, विश्व नंबर एक यंग से मिली हार; हरिहरन-अर्जुन जीते”,”category”:{“title”:”Badminton”,”title_hn”:”बैडमिंटन”,”slug”:”badminton”}}
पीवी सिंधू – फोटो : IANS
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। सिंधू को महिला एकल वर्ग में विश्व की नंबर एक आन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सिंधू के हाल के दिनों में यंग के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। सिंधू को पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी उनके खिलाफ हार मिली थी और अब गुरुवार को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में वह यंग से 17-21, 14-21 से हार गईं।