टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला


भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे में फैंस की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर थीं. फैंस को उम्मीद थी कि दोनों दिग्गज बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला खामोश दिखाई दिया. 

फैंस कोहली और रोहित को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित थे. लेकिन दोनों के बल्ले से रन नहीं निकल सके. रोहित शर्मा 21 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका निकला.

नंबर तीन पर उतरे विराट कोहली 6 गेंदों में सिर्फ 05 रन ही बना सके. कोहली के बल्ले से भी 1 चौका निकल सका. बता दें कि टीम इंडिया रन चेज के लिए मैदान पर है. इंग्लैंड पहले बैटिंग करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई थी. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि विराट या रोहित चेज में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाएंगे. 

रोहित इससे पहले जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे. वहीं कोहली साल की शुरुआत यानी जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में नजर आए थे. 

इंग्लैंड ने इस तरह बनाए 258 रन 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड की बैटिंग काफी नाटकीय देखने को मिली. पहले 61 रन पर टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. इसके बाद 107 रन पर टीम के 6 बल्लेबाज आउट हो गए. इसके बाद लगा कि अब टीम के लिए शायद 150 रन का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल होगा, लेकिन लियाम डॉसन और जो रूट ने 7वें विकेट के लिए 121 (134 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. टीम ने 7वां विकेट 228 रन पर गंवाया. इसके बाद 258 रन पर टीम सिमट गई. 

इस दौरान भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 अपने नाम किए. बाकी शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराब ने 1-1 विकेट चटकाया. 

 

यह भी पढे़ं: Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर…



Leave a Comment