ट्रंप की धमकी के बाद मोजतबा ख़ामेनेई का आया संदेश, ‘ख़ून का बदला’ लेने की कही बात


मोजतबा ख़ामेनेई

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, मोजतबा ख़ामेनेई जंग के शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरानी सरकार को चेतावनी देने के कुछ घंटे बाद ही ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने एक लिखित संदेश में कहा है कि उनके पिता का ‘बदला’ लिया जाना चाहिए.

ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या करने के अपने वादे को पूरा किया तो वो ईरान पर ‘हज़ारों मिसाइलें’ दाग दें.

इसके बाद मोजतबा ख़ामेनेई के नाम से एक लिखित संदेश जारी हुआ जिसमें ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों का शुक्रिया अदा किया गया है.

गुरुवार को मशहद में अली ख़ामेनेई को दफ़नाने के साथ ही एक हफ़्ते तक चले अंतिम विदाई कार्यक्रम का समापन हुआ.

हालांकि ट्रंप ने कहा था कि अंतिम विदाई कार्यक्रम तक एमओयू पर बातचीत को रोक दिया गया है. लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के दो दिन पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच भारी गोलाबारी हुई और मिसाइलें दागी गईं.



Leave a Comment