डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, बीच पर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग – main vaapas aaunga movie director imtiaz ali daughter ida ali gets engaged bf krish agarwal proposal video tmovj


डायरेक्टर इम्तियाज अली के लिए पिछला कुछ वक्त काफी खुशियां लेकर आया है. पहले उनकी फिल्म मैं वापस आऊंगा को जनता का भरपूर प्यार मिला. लोगों ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छा रन दिलाया. अब उनकी बेटी इदा अली ने शादी की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा लिया है. उनकी हाल ही में सगाई हो गई है. 

इंगेज हुईं इम्तियाज की बेटी

इदा अली की अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से इंगेजमेंट हो गई है. रविवार को उन्होंने अपना प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके अपनी सगाई कंफर्म की. इदा के बॉयफ्रेंड ने उन्हें 1 जुलाई को नॉर्वे की सबसे खूबसूरत लोकेशन पर डायमंड रिंग पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया. इदा ने इस मोमेंट का वीडियो भी शेयर किया. 

नॉर्वे के समंदर किनारे इम्तियाज अली की बेटी ने सगाई की. वीडियो में वो अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं. वहीं वो इस प्रपोजल के बाद सरप्राइज दिखीं. इदा के रिएक्शन के बाद कृष अग्रवाल की एंट्री हुई, जो उनपर प्यार लुटाते दिखाई दिए. इसके बाद कपल ने इस खूबसूरत लोकेशन के साथ सेल्फी ली. 

इदा ने अपने प्रपोजल से जुड़ी कुछ ड्रीमी फोटोज भी शेयर कीं. इसमें उनके मंगेतर कृष अग्रवाल अपने घुटनों पर बैठकर इम्तियाज की बेटी को प्रपोज करते दिख रहे हैं. उन्हें देख इदा सरप्राइज हुईं. उनकी फोटोज में नॉर्वे के खूबसूरत लैंडस्केप की भी झलक दी, जिसके सामने कपल ने सगाई की. 

इदा और कृष की सगाई की फोटोज-वीडियो को उनके चाहने वालों का बहुत प्यार मिल रहा है. वैदांग रैना, शरवरी वाघ, खुशी कपूर, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया समेत कई लोगों ने इस नए कपल को इंगेजमेंट की बधाई दी है. अब उन्हें सिर्फ दोनों की शादी का इंतजार है. वहीं डायरेक्टर इम्तियाज अली का भी अपनी बेटी की सगाई पर क्या रिएक्शन होगा, ये भी हर कोई देखना चाहेगा. 

क्या करती हैं इदा अली? 

इम्तियाज अली की बेटी इदा वैसे एक स्वतंत्र फिल्ममेकर हैं. उन्होंने अपने दम पर कई सारे प्रोजेक्ट्स लिखे और डायरेक्ट किए हैं. हालांकि उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल का क्या काम है, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है. उन्हें इम्तियाज की बेटी के कई सारे इंस्टाग्राम पोस्ट्स में देखा जा चुका है. इदा और कृष एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे. अब वो जल्द शादी करने वाले हैं.

—- समाप्त —-



Leave a Comment