तेल संकट के बीच भारत ने चली ये 3 चालें, बन गया मार्केट किंग’, अब 2030 तक हाथ फैलाए दिल्ली आएगी दुनिया


नई दिल्ली: जब पश्चिम एशिया की जंग से अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े देशों की सांसें अटकी हुई हैं कि कल पेट्रोल का भाव कहां पहुंचेगा, तब भारत अपने 140 करोड़ लोगों को सस्ता ईंधन देने के साथ पूरी दुनिया को तेल बेचकर अरबों डॉलर का मुनाफा भी कमा रहा है. इस महासंकट में भी भारत की अर्थव्यवस्था रॉकेट की तरह भाग रही है. सिर्फ यही नहीं, भारत ने साल 2030 के लिए ऐसा मास्टरप्लान सेट कर दिया है कि आगे जाकर जब भी दुनिया में तेल का अकाल पड़ेगा, तो दुनिया के पास भारत के आगे हाथ फैलाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.

भारत चुपके से बना दुनिया का नया ‘ऑयल किंग’

भारत की सस्ता तेल, भारी मुनाफा वाली रणनीति

भारत की इस कामयाबी के पीछे एक बेहद साधारण लेकिन अचूक बिजनेस माइंडसेट है, जिसे पीएम मोदी ने बखूबी लागू किया है. भारत ने दुनिया के प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए रूस से भारी डिस्काउंट पर कच्चा तेल खरीदा. इसके बाद भारत की बड़ी-बड़ी रिफाइनरीज ने इस सस्ते कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल में बदला और फिर इसे दुनिया के उन देशों को बेचना शुरू किया जहां इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है और जहां सबसे ज्यादा मुनाफा मिल रहा है. वो आंकड़ों जो साबित करते हैं कि भारत ग्लोबल मार्केट पर राज कर रहा है.

  • जुलाई 2026 का महा-रिकॉर्ड: भारत चालू महीने यानी जुलाई 2026 में प्रतिदिन रिकॉर्ड 14 लाख बैरल रिफाइंड फ्यूल एक्सपोर्ट करने जा रहा है. ये आंकड़ा दुनिया के बड़े-बड़े तेल उत्पादक देशों के होश उड़ाने के लिए काफी है.
  • 50% की छलांग: भारत का जुलाई का यह एक्सपोर्ट मई 2026 के मुकाबले करीब 50 परसेंट ज्यादा है. यानी महज दो महीनों के भीतर भारत ने अपनी एक्सपोर्ट कैपेसिटी को आधा गुना बढ़ा दिया है.
  • अफ्रीका के बाजार पर कब्जा: भारत कितनी गजब की प्लानिंग से काम कर रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि जहां सबसे ज्यादा मार्जिन मिल रहा है, भारत वहीं माल बेच रहा है. मई 2026 में भारत ने अफ्रीका महाद्वीप को अपनी कुल हिस्सेदारी का 80 परसेंट डीजल अकेले बेच डाला, जबकि इसके ठीक एक महीने पहले यानी अप्रैल में भारत अफ्रीका को सिर्फ 32 परसेंट डीजल सप्लाई कर रहा था.

ग्लोबल रिफाइनरीज हुईं ठप तो रूसी कंपनियों ने भारत से मांगी मदद

इस समय दुनिया भर में जो युद्ध चल रहे हैं, उसने वैश्विक स्तर पर तेल साफ करने वाली रिफाइनरियों का कबाड़ा कर दिया है. ड्रोन हमलों और मिसाइल जंग की वजह से मिडिल ईस्ट और यूरोप की बड़ी-बड़ी रिफाइनरीज प्रभावित हुई हैं, जिसके कारण इंटरनेशनल मार्केट में डीजल, जेट फ्यूल और गैसोलीन की भयंकर कमी हो गई है.

इसी का फायदा उठाते हुए भारत की रिफाइनरीज ने चौका मार दिया है. नतीजा ये है कि खुद रूस की कई बड़ी तेल कंपनियों ने भारत की रिफाइनरीज से संपर्क किया है ताकि वो उनके कच्चे तेल को प्रोसेस करके ग्लोबल मार्केट में पहुंचा सकें. रूस के पास तेल तो है लेकिन रिफाइनिंग और पाबंदियों की वजह से वो उसे बेच नहीं पा रहा था, जिसका सीधा फायदा अब भारत उठा रहा है. भारत दुनिया के लिए एक ऐसा सुरक्षित ठिकाना बन गया है, जहां तेल आता भी है, साफ भी होता है और पूरी दुनिया की गाड़ियों को रफ्तार भी देता है.

विज्ञापन

फ्यूचर प्लानिंग: 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल हब बनेगा भारत

भारत सिर्फ आज के मुनाफे को नहीं देख रहा है, बल्कि पीएम मोदी की नजर भविष्य के बड़े ग्लोबल मार्केट पर है. यही वजह है कि भारत लगातार अपनी तेल रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहा है.

निवेश में 23% का तगड़ा उछाल: पिछले 5 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत के रिफाइनिंग सेक्टर में निवेश 23 परसेंट तक बढ़ चुका है. नई रिफाइनरियों को आधुनिक बनाया जा रहा है और पुरानी रिफाइनरियों की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है.

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की मुहर: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित तेल संस्था इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के मुताबिक, भारत की रिफाइनिंग क्षमता साल 2030 तक 15 परसेंट और ज्यादा बढ़ सकती है. इसका मतलब ये है कि आने वाले सालों में दुनिया में जब भी पेट्रोल-डीजल की कमी होगी, दुनिया को भारत के सामने ही हाथ फैलाना प



Leave a Comment