Deoria News: केजीबीवी की छात्राओं को दिया जाएगा आवासीय खेल प्रशिक्षण , Deoria Hindi News


Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामजियावन मौर्य ने व्यायाम शिक्षकों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन के साथ बैठक की। बीएसए ने सभी व्यायाम शिक्षकों को महानिदेशक कार्यालय से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्कूलों में टीम तैयार करने को निर्देश दिया।

बैठक और अनिवार्यता

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सभागार में आयोजित बैठक में बीएसए ने कहा कि प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को कम से कम एक खेल में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। जनपद स्तर पर केजीबीवी के खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया जाएगा। चयनित टीम को रामपुर कारखाना में एक सप्ताह का आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार से बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता कई चरणों में संपंन होगी।

तैराकी प्रतियोगिता

तैराकी की प्रतियोगिता जनपद स्तर पर 21 जुलाई को होगी। यहां से चयनित खिलाड़ी पडरौना में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। नोडल अधिकारी बीईओ सत्य प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग को राज्य स्तरीय खेल यूनिट के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई है। अब बेसिक के बच्चे भी माध्यमिक शिक्षा परिषद के बच्चों के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे।

उपस्थिति

इस दौरान बीईओ देवमुनि वर्मा, गोपाल मिश्र, रामप्यारे राम, संजीव सिंह, राजेश यादव, विनयशील मिश्रा, उपेंद्र भारती, डीसी बालिका अनुज कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संजीव दूबे, संजय तिवारी, अवधेश सिंह, गंगतेश्वर सिंह, आशुतोष यादव, शर्मिला यादव व सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

क्रीड़ा प्रतियोगिता में कब से भाग लेना अनिवार्य होगा?

प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को कम से कम एक खेल में प्रतिभाग करना अनिवार्य है।

तैराकी प्रतियोगिता कब होगी?+

चयनित टीम को कहाँ प्रशिक्षण दिया जाएगा?+



Leave a Comment