दिल्ली की जेलों में रंगदारी और रिश्वत का बड़ा खेल, 3 जेल अफसरों समेत 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की जेलों मे रंगदारी और रिश्वतखोरी के संगठित रैकेट के मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष एसीबी अदालत ने रोहिणी जेल के तीन हअधिकारियों, एक अधिवक्ता और एक निजी व्यक्ति को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने कहा कि आरोपितों के प्रभावशाली पद और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रिहा करने पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित

राउज एवेन्यू स्थित विशेष एसीबी न्यायाधीश विद्या प्रकाश की अदालत ने रोहिणी जेल के सहायक अधीक्षक सुनील कुमार, हेड वार्डर योगेश, वार्डर जगबीर, बागपत निवासी अधिवक्ता हरेंद्र बंसल और दिल्ली निवासी विप्लव खारी को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



Leave a Comment