दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद सीजेपी के आंदोलन का भविष्य क्या होगा?


सोनम वांगचुक

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे.

लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को यहां से हटाया जा रहा है.

शनिवार को सोनम वांगचुक के अनशन का 21वां दिन था. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर और परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन शुरू किया था.

सोनम वांगचुक को ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं. 20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.”



Leave a Comment