IND vs ENG, 3rd ODI 2026 Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर, बस थोड़ी देर में होगा टॉस – ind vs eng live cricket score 3rd odi 2026 india vs england match rohit sharma aksp


India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज यानी 19 जुलाई रविवार को तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आज जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी. इस मुकाबले के लिए बस थोड़ी देर में टॉस किया जाएगा.

भारतीय टीम को टी20 सीरीज में 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम वनडे सीरीज को जीतकर दौरे का शानदार अंत करना चाहेगी. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

एक-एक की बराबरी पर है सीरीज

वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने बर्मिंघम में पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए भारत को हरा दिया. जिसके बाद सीरीज एक-एक की बराबरी पर आ गई. शुरुआती दोनों ही मैच भारत को अपने ओपनर से एक ठोस शुरुआत नहीं मिल पाई थी. खासतौर पर दूसरे मुकाबले में ओपनर के अलावा लोअर मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया.

टी-20 सीरीज में झेलनी पड़ी थी हार

इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से करारी हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम के पास इंग्लैंड दौरे का अंत सीरीज जीत के साथ करने का यह एक बेहतरीन मौका है.लेकिन इस करो या मरो वाले मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल गई. दूसरे वनडे के बाद यह दावा किया जाने लगा कि लॉर्ड्स में होने वाला रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें‘रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता नहीं…’, हिटमैन के सपोर्ट में उतरे बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल, VIDEO

भारतीय की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद.

—- समाप्त —-



Leave a Comment