देसी गर्ल बनी ग्लोबल स्टार! व्हाइट लहंगा, बिंदिया और झुमकों में प्रियंका चोपड़ा का लुक हुआ Viral | priyanka chopra globe trotter ss rajamouli film varanasi event desi look viral on social media


Fashion

oi-Staff

Priyanka Chopra Viral Photos: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक खास इवेंट रखा गया है जिसका नाम है ‘ग्लोबट्रॉटर्स’ था और ये 15 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित किया गया था। इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जो लुक कैरी किया है उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक्ट्रेस को यूं ही देसी गर्ल नहीं कहा जाता। माथे पर बिंदिया, भारी-भरकम ज्वेलरी और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं प्रियंका की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

ग्लोबल स्टार होने के बावजूद उनके इस देसी अवतार ने फैंस के दिलों को फिर से जीत लिया है। तस्वीरें सामने आते ही लोग कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे कई फैंस ने तो लिखा, “क्विन पीसी वापस आ गई!”। प्रियंका का यह एलिगेंट और ट्रेंडसेटिंग लुक इंटरनेट पर हर तरफ चर्चा में है।

Priyanka Chopra Viral Photos

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

प्रियंका के नए लुक ने मचाया कहर

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए व्हाइट लहंगा, माथे पर बिंदिया, मांग टीका, कानों में झुमके और बेहद सटल मेकअप के साथ एक कमाल का देसी अवतार अपनाया है। उनके इस रॉयल और ग्रेसफुल लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों दुनिया भर में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हैं। एक्ट्रेस जैसे ही स्टेज पर आई तो उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़ सभी को नमस्ते किया उनका ये अंदाज लोगों का दिल चुरा कर ले गया।

इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रियंका की तस्वीरें

जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर वायरल होने लगीं। फैंस उनकी सादगी और स्टाइल से इतने प्रभावित हुए कि कमेंट सेक्शन में “क्वीन पीसी इज बैक!”, “गॉर्जियस”, “देसी एंड क्लासी” जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनका वायरल लुक देख ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से परी जमीन पर उतर आई हो।

रिलीज हो चुका है फिल्म का टीजर

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का टीजर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में प्रियंका का लुक देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस फिल्म में देसी गर्ल मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने दोबारा बॉलीवुड में कमबैक किया है और उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




Leave a Comment