नदी में तैरता खतरा! भारी बारिश से बह गए 3000 गैस सिलेंडर – Maharashtra Raigarh Gas Cylinder floating river HPCL Patalganga LPG Bottling ntc rttm


महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. भारी बारिश की वजह से लगभग 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बहते नजर आए. 

रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे में स्थित HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट के पास पातालगंगा नदी में बहते देखे गए. लगभग 3000 गैस सिलेंडर इलाके में हुई भारी बारिश के कारण बहकर पातालगंगा नदी में बहकर चले गए. इनमें से कुछ गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और कुछ खाली हैं. इसे लेकर जिलाधिकारी किशन जावले ने अपील की है.

जिलाधिकारी ने कहा कि नदी में बहकर आए सिलेंडर में गैस है या नहीं या वे सुरक्षित स्थिति में हैं या नहीं. इसकी कोई गारंटी नहीं होती. ऐसे में उत्सुकता या इस्तेमाल के मकसद से ऐसे सिलेंडर को उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है. नागरिकों को खुद कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए.

—- समाप्त —-

इनपुट: महबूब जामदार



Leave a Comment