नाबालिग लड़की से छेड़छाड़-मारपीट के आरोप में एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार – pandya store rohit chandel arrested for molesting harrassing 16 year old girl posco fans emotional tmovf


मशहूर टीवी एक्टर रोहित चंदेल को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. ‘पांड्या स्टोर’ और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ जैसे शो में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रोहित पर 16 साल की नाबालिग लड़की संग छेड़छाड़ करने, उसे बार-बार फोन करके हैरेस करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं.

एक्टर के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. ये खबर सामने आते ही रोहित के फैंस के भी होश उड़ गए हैं. पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है.  

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, पूर्वी उपनगर की रहने वाली 16 साल की लड़की ने एक्टर रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी एक्टर ने लड़की को उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल किए और कई अलग-अलग नंबरों से उसे परेशान किया. 

आरोप है कि 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने लड़की का उसके घर के पास पीछा किया, उससे बहस की, गाली-गलौज की और हाथ से मारपीट भी की. पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. 

एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने एक्टर रोहित चंदेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 115(2) के तहत पीछा करने और चोट पहुंचाने की धाराएं भी लगाई गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपी एक्टर रोहित चंदेल को दहिसर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया. वहां से एक्टर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. 

फिलहाल रोहित चंदेल की मुश्किलों बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, उनकी टीम की तरफ से इस मामले को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है.  

—- समाप्त —-



Leave a Comment