‘नौकरी नहीं मिल रही? वजह टैलेंट नहीं, कुछ और है’ शख्स की सलाह वाला VIDEO हुआ वायरल


Viral Video: आज के युवाओं की सबसे बड़ी टेंशन है एक नौकरी हासिल करना. महंगे कोर्स कर लिए, हाथों में डिग्रियां हैं लेकिन एक अच्छी नौकरी नहीं. कुछ युवा सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं तो कुछ कॉरपरेट में नौकरी कर परेशान हैं. कई युवा ऐसे भी हैं कि एक नौकरी के लिए भटकना पड़ता है.

नौकरी पर शख्स का VIDEO वायरल

इसी गंभीर मुद्दे पर एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस लड़के ने नौकरी न मिलने की असली वजह और उसका ऐसा तोड़ बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. आइए जानते हैं कि क्या है नौकरी न मिलने की वजह और उसने ऐसा तरीका बताया, जिसे अपनाने की सलाह वह हर जॉब सीकर को देता है. आखिर उसका फॉर्मूला क्या है?

टैलेंट की नहीं, कोशिश की है कमी

इंस्टाग्राम पर @vishu_fit_08 नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है. पहले वीडियो में शख्स ने बताया कि अक्सर लोग उनके पास आते हैं. उनसे कहते हैं कि लगातार कोशिश के बावजूद भी उन्हें एक साल, दो साल या फिर पांच साल से नौकरी नहीं मिल रही है. वे लोग अपनी किस्मत को कोसते हैं. लेकिन उस लड़के का मानना है कि नौकरी न मिलने के पीछे किस्मत का खेल नहीं ब्लकि आत्मविश्वास की कमी और लगातार कोशिश न करना मुख्य कारण हो सकता है.

उस लड़के के मुताबिक ज्यादातर लोग नौकरी के लिए गंभीर नहीं होते. उसने बताया कि कुछ पूरे दिन में सिर्फ एक- दो जगह पर ही सीवी या रिज्यूमे भेजते हैं. जब आप हर दिन सिर्फ दो-चार जगह ही आवेदन करेंगे, तो आपके सेलेक्ट होने के चांस भी वैसे ही कम हो जाते हैं. इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपना दायरा बढ़ाना चाहिए और रोजाना कम से कम 40 से 50 कंपनियों में आवेदन करना चाहिए.

विज्ञापन

खुद का अनुभव से शेयर किया

शख्स ने अपना खुद का अनुभव भी शेयर किया. उसने बताया कि जब भी उन्हें अपनी जिंदगी में नई नौकरी की जरूरत पड़ी, उसने कभी हार नहीं मानी. वह हर दिन दर्जनों कंपनियों में लगातार अप्लाई करते थे. इसी जिद और लगातार मेहनत की वजह से उन्हें कभी ज्यादा दिनों तक बेरोजगार नहीं रहना पड़ा और कम समय में ही नौकरी मिल गई. आगे उसने कहा कि सबसे बड़ी ताकत कोई बहुत बड़ा टैलेंट नहीं, बल्कि खुद पर अटूट भरोसा और लगातार कोशिश करने की आदत थी. यहां देखें वीडियो…

https://www.instagram.com/reel/DbGay3wMKPI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्यादातर लोग इस शख्स की बातों से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं.

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, आपने बिल्कुल सही बात बोली है, आज के वक्त में कोशिश ही सबसे बड़ी चीज है.’ वहीं दूसरे यूजर ने समर्थन करते हुए लिखा, ‘यह सौ फीसदी सच है, लोग दो-चार जगह अप्लाई करके बैठ जाते हैं और फिर किस्मत को दोष देते हैं.’ एक अन्य यूजर ने कहा कि आज के समय में जॉब पाने के लिए लगातार प्रयास करना सबसे ज्यादा जरूरी है.

हालांकि, कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि केवल आवेदन करने से कुछ नहीं होता, इसके लिए सही स्किल, अच्छा अनुभव और मार्केट की मौजूदा स्थिति भी बहुत मायने रखती है. फिर भी, इस वीडियो ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक नई उम्मीद और दिशा जरूर दे दी है.





Leave a Comment