उन्होंने कहा, ‘मुझे पेट को एकदम सपाट रखने के इस जुनून के बारे में बात करनी ही थी. मुझे याद है कि मुझे भी यह जुनून था, क्योंकि बड़े होते समय मैं बहुत फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी हमेशा क्यों बनी रहती थी. मैंने इतनी जोरदार कसरत की कि मैंने खुद को हद से ज्यादा थका दिया और यह बात बिल्कुल सही है कि जब आप खुद को हद से ज्यादा थकाते हैं, तो आपके दिमाग में एक खतरे की घंटी बजती है कि आपके शरीर को सुरक्षा की जरूरत है.’ (Photo: Instagram/Taapsee)