पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ़्रेंस न करने को लेकर अब न्यूज़ीलैंड में पूछा गया सवाल


पीएम मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में रविवार को आयोजित हुए सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन शामिल हुए थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक न्यूज़ीलैंड यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान को लेकर काफ़ी चर्चा है और सोशल मीडिया पर इस बयान को साझा किया जा रहा है.

दरअसल रविवार को विदेश मंत्रालय की एक प्रेस ब्रीफ़िंग में पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ीलैंड के पत्रकारों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं की.

इस सवाल पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन की पहली प्रतिक्रिया थी- ‘देजा वू’ यानी ऐसा लगता है कि ये पहले भी हो चुका है. उन्होंने पीएम मोदी के बातचीत के तरीक़े के बारे में बताया और उन्हें जनता से जुड़ा नेता कहा.

दरअसल, न्यूज़ीलैंड यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव था.

इस दौरे का मुख्य फ़ोकस भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना रहा.



Leave a Comment