फीफा विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज देर रात खेला जाएगा, जिसमें फ्रांस और स्पेन आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें अब तक बिना कोई मैच गंवाए अंतिम-चार में पहुंची हैं। फ्रांस ने पिछले दो विश्व कप में से दो जीते हैं, जबकि स्पेन को 16 साल से दूसरे खिताब का इंतजार है।
फीफा विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज खेला जाएगा, दोनों टीमें बिना कोई मैच गंवाए अंतिम-चार में पहुंची हैं फ्रांस-स्पेन में होगी फाइनल के लिए जंग
सेमीफाइनल की राह
फ्रांस
ग्रुप चरण
सेनेगल को 3-1 से हराया
इराक को 3-0 से हराया
नॉर्वे को 4-1 से हराया
राउंड ऑफ 32
स्वीडन को 3-0 से हराया
प्री-क्वार्टर फाइनल
पराग्वे को 1-0 से मात दी
क्वार्टर फाइनल
मोरक्को को 2-0 से शिकस्त दी
ग्रुप चरण
केप वर्दे से 0-0- से ड्रॉ
सऊदी अरब को 4-0 से हराया
उरुग्वे को 1-0 से पराजित किया
राउंड ऑफ 32
ऑस्ट्रिया को 3-0 से शिकस्त दी
प्री-क्वार्टर फाइनल
पुर्तगाल को 1-0 से हराया
क्वार्टर फाइनल बेल्जियम को 2-1 से पराजित किया
आपसी लेखा-जोखा
38 बार दोनों टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं
18 मैच स्पेन ने, 13 फ्रांस ने जीते, सात ड्रॉ रहे
विश्व कप में आमने-सामने
फीफा विश्व कप में दोनों टीमें अभी तक सिर्फ एक बार आपस में भिड़ी हैं। 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल में हुए उस मुकाबले में स्पेन पेनाल्टी पर डेविड विला के गोल की मदद से 1-0 से आगे था, लेकिन फ्रांस ने वापसी करते हुए फ्रैंक रेबरी, पैट्रिक विएरा और जिनेदिन जिदान के गोलों की मदद से 3-1 से जीत हासिल की।
डलास, एजेंसी। करीब एक महीने रोमांचक और दिलचस्प मुकाबलों के बाद फुटबॉल महाकुंभ का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब दुनिया की चार शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें खिताब से बस दो कदम की दूरी पर हैं। पहला सेमीफाइनल मंगलवार देर रात दुनिया की नंबर एक टीम फ्रांस और तीसरे नंबर की टीम स्पेन के बीच खेला जाएगा।
दो शैलियों की जंग
एक ओर, लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में लगे फ्रांस की आक्रामक रणनीति होगी, तो दूसरी ओर, दूसरे खिताब को लक्ष्य बनाकर चल रहे स्पेन की ‘टिकी टाका’ शैली होगी। ऐसे में बेशक फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
किलियन एमबापे की अगुआई वाली फ्रांस की टीम की अग्रिम पंक्ति में कई अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में आक्रामक होकर खेलने को तवज्जो दी है। दूसरी तरफ स्पेन गेंद पर नियंत्रण रखकर छोटे तेज पास देने वाली ‘टिकी टाका’ से बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करता है। ऐसे में एमबापे और उनके साथियों के लिए उसके डिफेंस को भेदना आसान चुनौती नहीं होगी।
दोनों अभी तक अजेय : फ्रांस ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं। दूसरी स्पेन भी हारा नहीं लेकिन एक मुकाबला उसने ड्रॉ खेला था। हालांकि स्पेन ने फ्रांस को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पिछले दो मैच में हराया है। यही वजह है कि स्पेन के युवा स्ट्राइकर लामिन यामाल ने कहा कि फ्रांस की टीम को उनकी टीम से डरना चाहिए। लेकिन एमबापे का मानना है कि उनकी टीम स्पेन से भिड़ने के लिए तैयार है।
उन्होंने क्वार्टर फाइनल के बाद कहा था, आराम करने का सिर्फ एक ही तरीका है और वह है जीतना। जब तक हम जीत नहीं जाते, चैन से नहीं बैठेंगे। हम जानते हैं कि आगे आने वाली चुनौतियां पहले से ज्यादा कठिन होंगी, लेकिन हम हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।
फ्रांस की नजर तीसरे खिताब पर नजर
आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचकर दो बार (1998, 2018) के विश्व चैंपियन फ्रांस के पास पश्चिम जर्मनी (1982, 1986, 1990) के बाद लगातार तीन विश्व कप फाइनल खेलने वाला दूसरा यूरोपीय देश बनने का मौका है। अब तक आठ गोल कर चुके एमबापे की भूमिका स्पेन के खिलाफ उनकी महत्वपूर्ण होगी। लेकिन फ्रांस अग्रिम पंक्ति में केवल उन्हीं पर निर्भर नहीं है। उसके पास ओस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिस, डेजायर डोउ और ब्रैडली बारकोला जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हैं।
उसकी रक्षापंक्ति भी मजबूत है जिसमें डयोट उपामेकानो और विलियम सलीबा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रांस की टीम ने अब तक केवल दो गोल खाए हैं।
स्पेन को 16 साल से दूसरे खिताब का इंतजार
स्पेन तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। वह 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में चैंपियन बना था। स्पेन की रक्षापंक्ति काफी मजबूत है जिसमें रोड्रि, पेड्रि और डैनी ओल्मो गेंद पर नियंत्रण बनाने में माहिर हैं। उसके पास उनाई सिमोन के रूप में उत्कृष्ट गोलकीपर है जिन्होंने पिछले मैच तक विश्व कप में 650 मिनट तक गोल नहीं खाने का रिकॉर्ड बनाया।
आयमेरिक लापोर्टे और पाउ कुबार्सी की सेंटर-बैक जोड़ी बेहद सधी हुई है। फुल-बैक मार्क कुकुरेला और पेड्रो पोरो बेहतरीन तालमेल से गेंद को आगे बढ़ाने और आक्रमण करने में माहिर है। उसकी अग्रिम पंक्ति में यामाल, निको विलियम्स और मिकेल ओयार्जाबल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
प्रश्नोत्तर
✦फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?−
पहला सेमीफाइनल मंगलवार देर रात खेला जाएगा।
✦फ्रांस ने अब तक कितने मैच जीते हैं?+
✦स्पेन को पिछले खिताब के लिए कितना समय हो चुका है?+