Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने तीन दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
‘धमाल’ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इसका चौथा पार्ट ‘धमाल 4’ रिलीज हो गया है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। इतना ही नहीं, ‘दृश्यम 2’, ‘शैतान’ जैसी बॉलीवुड की 10 बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से तीन दिन में 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
डे 1 – 14 करोड़ रुपये
डे 2 – 22.50 करोड़ रुपये
डे 3 – 28.50 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन – 65 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें- 15 मिनट की है ये फिल्म, ऑफिस से आते वक्त देख सकते हैं आप, 8.5 है इसकी रेटिंग
‘धमाल 4’ की आंधी में उड़े ये बड़े नाम
‘धमाल 4’ के तूफान के आगे अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ भी बाल-बाल पीछे छूट गई। वहीं, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स की हालिया फिल्में भी इस रेस में पीछे रह गईं।
‘धमाल 4’ ने तोड़े इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड
1. धमाल 4 – 64.15 करोड़ रुपये
2. दृश्यम 2 – 64.14 करोड़ रुपये
3. वेलकम टू द जंगल – 63.47 करोड़ रुपये
4. सितारे जमीन पर – 57.30 करोड़ रुपये
5. भूल भुलैया 2 – 55.96 करोड़ रुपये
6. शैतान – 55.13 करोड़ रुपये
7. भूत बंगला – 54.50 करोड़ रुपये
8. सालार: पार्ट 1 – सीजफायर – 54 करोड़ रुपये
9. जॉली एलएलबी 3 – 51 करोड़ रुपये
10. तेरे इश्क में – 50.95 करोड़ रुपये
11. कॉकटेल 2 – 46.76 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें- 8 रेटिंग वाली हॉरर फिल्म की आई OTT रिलीज डेट, दुनिया भर से कमाए हैं 3400 करोड़
‘धमाल 4’ की स्टार कास्ट
फिल्म ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन हैं। इनके अलावा, इस फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी लीड रोल में हैं।
दर्शकों को भाया कॉमेडी का तड़का
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को मिल रहे शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ और वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भारी भीड़ के कारण फिल्म ने ये मुकाम हासिल किया है। ‘धमाल 4’ ने ये साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच आज भी इस फ्रेंचाइजी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्किंग डेज (सोमवार से) में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे इसके लाइफटाइम कलेक्शन के कई नए रिकॉर्ड बनाने के आसार हैं।