बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: MP पुलिस में आने वाली है बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 9,662 खाली पद, जानिए पूरी डिटेल


Last Updated:

MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. यह भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से जल्द शुरू होगी. इनमें आरक्षक (जीडी और ड्राइवर) समेत सूबेदार, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और अन्य पद शामिल हैं. कब से आवेदन शुरू किए जाएंगे, इससे जुड़ी सारी जानकारी जल्द जारी की जाएगी.

पुलिस की वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा! MP पुलिस में निकलेगी इन पदों पर भर्तीZoom

MP Police Vacancy 2026

MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़ी 9,662 पोस्ट पर भर्ती करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते गुरुवार को इस भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अब भर्ती प्रक्रिया जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के जरिए शुरू की जाएगी.

सरकार का कहना है कि आने वाले सिंहस्थ-2028, तेजी से बढ़ते शहरों, साइबर अपराधों में बढ़ोतरी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल में नए जवानों और अधिकारियों की जरूरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए इतने बड़े लेवल पर भर्ती करने का फैसला लिया गया है.

किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद आरक्षक (Constable) के हैं. कुल 8,500 पद आरक्षक संवर्ग के लिए मंजूर किए गए हैं. इनमें 7,500 पद सामान्य आरक्षक (GD) और 1,000 पद आरक्षक (Driver) के हैं. इसके अलावा 655 पद कार्यालयीन कार्यों के लिए भरे जाएंगे. इनमें 520 पद सहायक उप निरीक्षक (AM) और 135 पद शीघ्रलेखक (Subedar-e) के शामिल हैं.

कानून-व्यवस्था होगी बेहतर
इसके अलावा अधिकारी स्तर के पदों पर भी भर्ती होगी. सूबेदार के 81 पोस्ट, जिला बल में उप निरीक्षक (एसआई) के 312 पद, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में उप निरीक्षक के 69 पद और प्रश्नित दस्तावेज (क्यूडी) ब्रांच में 22 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा अंगुलिचिन्ह (Fingerptint) शाखा में 10, आयुध शाखा में 9 और फोटो शाखा में 9 उप निरीक्षकों की भर्ती भी की जाएगी.

इस तरह टोटल 9,662 पदों पर भर्ती होगी. सरकार का मानना है कि इससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका भी मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन की डेट कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की तरफ से जल्द जारी की जाएगी.

About the Author

authorimg

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Leave a Comment