MP Police Bharti 2026: कर लें वर्दी की तैयारी, एमपी में निकलेगी 9000 से ज्यादा पदों पर पुलिस भर्ती, हो गई नई घोषणा – mp police new recruitment for 9662 post si to constable vacancies announced cm mohan yadav check more details
MP Police Recruitment: एमपी में जल्द ही नई पुलिस भर्ती आने वाली है। 9600 से अधिक पदों पर भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों पर काम शुरू हो जाएगा।
एमपी पुलिस भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- Pexels)
दीपक राय, भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खाकी पहनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अवसरों के बड़े द्वार खोले दिए हैं। एमपी में जल्द ही नई पुलिस भर्ती आने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने के आदेश पर इस भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। प्रदेश में कुल 18 हजार भर्तियों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए गृह विभाग ने एक साथ 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को प्रशासकीय मंजूरी दे दी है।
MP में नई पुलिस भर्ती का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को अविलंब भरने के निर्देश दिए थे, जिस पर अमल करते हुए यह प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जीडी कॉन्स्टेबल के पद सबसे ज्यादा
इस पुलिस भर्ती के लिए स्वीकृत पदों के ब्योरे के अनुसार सबसे अधिक तृतीय श्रेणी के आरक्षक (जीडी) के 7,500 पदों पर भर्ती होगी। इसके अतिरिक्त आरक्षक चालक के 1,000 पद, सूबेदार (अ) शीघ्रलेखक के 135 और सहायक उपनिरीक्षक (अ) के 520 पदों को शामिल किया गया है।
वहीं एक अन्य आदेश के तहत अराजपत्रित सूबेदार के 81 पद, जिला पुलिस बल उपनिरीक्षक के 312 पद, विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के 69 पद तथा फिंगरप्रिंट, आयुध और फोटो शाखा जैसी तकनीकी इकाइयों के कुल 507 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। एमपी पुलिस की इस भर्ती का नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद यहीं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
भरे जाएंगे 18 हजार पद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में कुल 18 हजार पदों को भरा जाना है, जिसके तहत शेष पदों के आदेश भी जल्द जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व भी लगभग 25 हजार पुलिसकर्मियों की पदोन्नति की जा चुकी है, जिससे पदोन्नति और नई भर्तियों का चक्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का मुख्य ध्येय मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाकर उसे देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाना है।
लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।
नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।
वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।
खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें