भाजयुमो ने JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस, सीबीआई जांच की मांग


BJYM PROTEST IN GARHWA

भाजयुमो का मशाल जुलूस (ईटीवी भारत)

गढ़वा: जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर शहर के महावीर चौक (रंका मोड़) तक मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिसमें छात्रों के साथ अन्याय बंद करो, छात्रों के साथ मनमानी नहीं चलेगी, नियोजन नीति लागू करो, बाहरियों को नौकरी बेचना बंद करो जैसे नारे लगे.

जुलूस में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी हुए शामिल

इस मशाल जुलूस में गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड के लोगों को धोखा दे रही है. जेपीएससी और जेएसएससी जैसे सरकारी संस्था अब दलालों का अड्डा बन चुका है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के नाक के नीचे हर प्रतियोगिता परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है. विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि बाहरी लोगों को हेमंत सरकार नौकरी बेचना बंद करें.

जानकारी देते गढ़वा विधायक (ईटीवी भारत)

सरकार से कैबिनेट के मंत्री नाराज: विधायक

उन्होंने कहा कि राज्य में जो महागठबंधन की सरकार है, इस सरकार में शामिल मंत्री ही नाराज है. उन्होंने कहा कि मंत्री खुद राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि सरकार ने जेपीएससी परीक्षा कराने के लिए हरियाणा के एक एजेंसी को काम दिया गया था. परिणाम ये है कि जेपीएससी में हरियाणा के ही 600 बच्चों का सेलेक्शन हो गया है.

विधायक ने आरोप लगाया की राज्य सरकार साजिश करके जेपीएससी के सीटों को हरियाणा बेचना चाहते हैं. विधायक ने कहा कि मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए. साथ ही कहा कि अगर धांधली को तत्काल नहीं रोका गया तो वे इस मामले को सड़क से सदन तक लेकर जाएंगे. स्थानीय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में निर्माणाधीन एनएच की हालत देख भड़के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, कह दी ये बड़ी बात

गढ़वा में मंडल डैम परियोजना के विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना, दूसरी जगह जाने से इनकार

गढ़वा में महिला की मौत के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को घेरा, सीएस और चिकित्सा प्रभारी को बनाया बंधक



Leave a Comment