भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख


भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच आज एजबेस्टन में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, 3 बजे टॉस होगा. इस सीरीज में अधिक दबाव शुभमन गिल एंड टीम पर है, क्योंकि इस दौरे पर भारत टी20 सीरीज 0-4 से गंवाकर आ रहा है. हालांकि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भारतीय साइड में अनुभव लेकर आ रहे हैं, हालांकि इंग्लैंड के भी दिग्गज जो रुट वापसी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं ऐसे 7 प्लेयर्स, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं.

विराट कोहली

वर्तमान टीम में विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 38 पारियों में 1397 रन बनाए हैं. वह इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक लगा चुके हैं. चेज मास्टर विराट कोहली भारत को कई बार अकेले अपने दम पर मैच जितवा चुके हैं,  यही उन्हें किंग कोहली बनाती है और दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज भी. उनकी वापसी भारतीय फैंस के लिए राहत भरी खबर है, जो चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे थे.

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टीम इंडिया के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता बने हुए हैं, जिन्होंने टी20 में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वह शानदार लय में हैं, टी20 सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने नाबाद 79 और पांचवें मैच में नाबाद 95 रन बनाए. वह हीरो साबित हुए, अब वनडे में चले तो अकेले दम पर मैच का रुख तय कर सकते हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 पारियों में कुल 846 रन बनाए हैं, इसमें वह 3 शतक लगा चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 137 का है. अफगानिस्तान के खिलाफ हुए आखिरी दोनों वनडे में वह शानदार फॉर्म में नजर आए थे. लखनऊ में उन्होंने 48 और चेन्नई में 79 रन बनाए थे, वह भारतीय पारी को तेज शुरुआत दिलाने में महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं. जो हार जीत में अहम रोल निभाता है.

जो रूट

जो रुट के रूप में इंग्लैंड के साथ एक अनुभवी बल्लेबाज जुड़ रहा है. वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 23 पारियों में 851 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ वह वनडे में 4 शतक लगा चुके हैं. इस अनुभवी बल्लेबाज को आउट करना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होता, जो मिडिल ओवरों में महत्वपूर्ण पारी खेलते हैं.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर ने टी20 सीरीज में भारत के बल्लेबाजों को तंग किया था, वह अपने घरेलू मैदानों पर खतरनाक साबित हो सकते हैं और यक़ीनन भारतीय बल्लेबाजों का टेस्ट लेंगे. उन्होंने टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ 4 मैचों में 7 विकेट लिए थे. वह शुरुआत में ओवर डालते हैं और यहां विकेट लेकर मैच इंग्लैंड के पाले में झुका सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैच खेले हैं, जिसमें 17 विकेट लिए हैं. एजबेस्टन की पिच पर तेज गेंदबाज मिश्रण करने अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में मिश्रण करने में बुमराह माहिर हैं, जो चले तो फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की खैर नहीं.

शुभमन गिल

26 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल पर अधिक दबाव होगा, लेकिन बतौर कप्तान कम समय में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं और इससे उम्मीद है कि आज भी वह महत्वपूर्ण पारी खेलेंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में उन्होंने 15 रनों की शानदार पारी खेली थी, इससे पिछले वनडे में उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भी उन्होंने शतक (126) ठोका था. कप्तान अच्छी फॉर्म में है, आज भी ऐसी ही पारी की दरकार है.

यह भी पढ़ें- पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम् दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड वनडे स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रुट, बेन डकेट, जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद.



Leave a Comment