ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के टैंकरों पर हुए हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है, जिसके बाद भारत सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. भारत ने दिल्ली में ईरानी दूतावास को तलब किया है और इस पर जवाब मांगा है.
भारत के समन किए जाने के बाद ईरानी राजनयिक विदेश मंत्रालय पहुंचे. इनमें ईरान के डिप्टी चीफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल थे. भारतीय अधिकारियों ने ईरान के सामने समुद्र में काम करने वाले अपने बड़े समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इस इलाके में हजारों भारतीय नागरिक मर्चेंट जहाजों पर काम करते हैं और अकसर वे बहुत ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में होते हैं.
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- ‘न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे’
एक भारतीय क्रू मेंबर की हुई मौत
ईरान ने UAE के मोम्बासा टैंकर पर अटैक किया था, जिसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी शामिल हैं. घायलों में से चार की हालत गंभीर है. ईरान के हमले के बाद दोनों टैंकर्स में आग लग गई थी, जिन पर बाद में काबू पा लिया गया था.
#WATCH | Delhi: Iranian diplomats including Deputy Chief of Mission (DCM) Mohammad Javad Hosseini, who were summoned by Ministry of External Affairs, over recent attack on merchant vessels in Hormuz, leave from MEA
An Indian sailor was killed, six others were wounded in Iranian… pic.twitter.com/BUTEFblCdO
— ANI (@ANI) July 14, 2026
ईरान के हमलों पर भड़का UAE
यूएई ने ईरान के इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है. साथ ही इस तरह के हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. UAE ने कहा, ‘हमारे पास इस तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाई का जवाब देने का पूरा अधिकार है.’
यह घटना ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट एक संवेदनशील केंद्र बना हुआ है. बता दें कि होर्मुज वह संकरा समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का करीब 5वां हिस्सा तेल एक्सपोर्ट होता है.
The Ministry of Defence announces that the national tankers Mombasa and Al Bahiyah were targeted by two Iranian cruise missiles while transiting the southern shipping lane of the Strait of Hormuz, within Omani territorial waters.
The attack resulted in the death of one Indian… pic.twitter.com/i1HrXY0fKP
— وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) July 13, 2026
UAE के किन टैंकर्स पर हुआ हमला?
ओमान की समुद्री सीमा में हुए ईरान के इस हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव को और भी बढ़ा दिया है. इसके बाद होर्मुज में कमर्शियल जहाजों के नेविगेशन पर और खतरा बढ़ गया है. UAE के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले के बाद बयान जारी कर बताया कि जिन जहाजों पर हमला हुआ, वे तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ और LNG कैरियर ‘अल बहिया’ थे. UAE ने कहा कि दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजरते समय दोनों जहाजों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया.
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किया 20% टैक्स वसूलने का ऐलान, ईरान बोला- ‘ट्रंप एकदम सही…’