Last Updated:
Madhya Pradesh Vacancy: मध्य प्रदेश सरकार ने अलग-अलग विभागों में 19,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान किया है. इससे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं इसके साथ ही प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने इन सभी परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है.
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
Madhya Pradesh TET Exam: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य में बंपर भर्तियों और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर नया परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है और इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके तहत सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच कुल 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों में 19000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान किया है.
मध्य प्रदेश में 19 हजार 62 पदों पर भर्ती होगी. इनमें सबसे ज्यादा 7500 पदों पर पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) का चयन किया जाएगा. इसके अलावा पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, खंड पंचायत अधिकारी, उपयंत्री (सब-इंजीनियर) और उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) समेत कई दूसरे अहम पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित होंगी. इस दौरान कुल 12 भर्ती करवाई जाएंगी.
टीचर्स के लिए होगी TET परीक्षा
दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के करीब 1.50 लाख शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर भी सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को सौंपी है. कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार यह पात्रता परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी. टीचर्स से ऑनलाइन आवेदन भरवाने का प्रोसेस जल्द ही शुरू होने जा रहा है. शेड्यूल जारी होने के बाद अब प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों और शिक्षकों को परीक्षा की तिथियों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है.
किन टीचर्स को देना होगा TET का एग्जाम?
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी शिक्षकों के लिए टीईटी जरूरी है. आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षक यह एग्जाम नहीं दे पाए थे. अब उन्हें अपनी योग्यता साबित करनी होगी. इसी वजह से टीईटी का एग्जाम देना होगा. यह एग्जाम उन टीचर्स को देना होगा, जिन्हें अभी रिटायर होने में 5 साल से ज्यादा समय बाकी है. इसके अलावा वह प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में काम कर रहे हैं.
About the Author

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…
और पढ़ें