विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर इस मौसम में एक नया रिकॉर्ड बन गया है. 20 मई को एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रच दिया. सफल चढ़ाई के बाद वापसी के दौरान दो भारतीय पर्वतारोही अरुण कुमार तिवारी और संदीप आर की मौत हो गई. नेपाल के अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के बाद उतरते समय बेहद थकान के शिकार हो गए. शेरपा गाइड्स ने कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए.