Ipl 2026:धोनी के नाम पर Csk ने किया स्कैम! श्रीकांत ने फ्रेंचाइजी पर धोखा देकर टिकट बेचने का क्यों लगाया आरोप – Ms Dhoni Scam? Kris Srikkanth Accuses Chennai Super Kings Of Misleading Fans To Sell Tickets Ipl 2026


भारत के पूर्व कप्तान और चीफ सेलेक्टर रह चुके के श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स को जमकर लताड़ा है। उन्होंने सीएसके पर फैंस को धोनी के नाम पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। श्रीकांत ने कहा है कि सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के नाम का इस्तेमाल कर फैंस को गुमराह किया और उन्हें स्टेडियम में आने के लिए मजबूर किया। लेकिन टीम धोनी के बिना ही पूरे टूर्नामेंट में खेली। श्रीकांत ने आरोप लगाया है कि ऋतुराज और फ्लेमिंग पूरे टूर्नामेंट में धोनी की फिटनेस को लेकर फैंस से झूठ बोलते रहे।




MS Dhoni Scam? Kris Srikkanth Accuses Chennai Super Kings Of Misleading Fans To Sell Tickets IPL 2026

रैना से गले मिलते धोनी
– फोटो : IPL/BCCI


क्या है ‘एमएस धोनी स्कैम’ विवाद?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘एमएस धोनी स्कैम’ विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीकांत ने सीएसके मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने यह जानते हुए भी कि धोनी पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेलने वाले हैं, फैंस की भावनाओं और धोनी की लोकप्रियता का इस्तेमाल किया।यह मुद्दा तब और बढ़ा जब पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अनिरुद्ध श्रीकांत ने अपने शो में सोशल मीडिया पर चल रही फैंस की नाराजगी का जिक्र किया और अपने पिता से इस पर राय मांगी। इस दौरान श्रीकांत ने साफ शब्दों में कहा कि फ्रेंचाइजी को फैंस को भ्रमित करना बंद करना चाहिए।


MS Dhoni Scam? Kris Srikkanth Accuses Chennai Super Kings Of Misleading Fans To Sell Tickets IPL 2026

श्रीकांत
– फोटो : ANI


‘सीएसके धोनी के ट्रेनिंग वीडियो दिखाती थी’

यूट्यूब पर श्रीकांत ने कहा, ‘सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने कहा था कि धोनी को पैर में चोट है और उम्मीद है कि वह जल्द लौटेंगे। स्टीफन फ्लेमिंग भी वही बात कहते रहे, ऋतुराज गायकवाड़ भी यही कहते रहे कि वह अगले मैच के लिए तैयार हो सकते हैं। फिर हर मैच से पहले सीएसके धोनी के ट्रेनिंग वीडियो दिखाती थी, ताकि फैंस को लगे कि वह फिट हैं और शायद खेल सकते हैं।’


MS Dhoni Scam? Kris Srikkanth Accuses Chennai Super Kings Of Misleading Fans To Sell Tickets IPL 2026

ऋतुराज
– फोटो : ANI


‘फैंस को गुमराह करने जैसा बन गया’

श्रीकांत के मुताबिक, सीएसके मैनेजमेंट की बदलती मेडिकल अपडेट्स ने रणनीतिक गोपनीयता की सीमा पार कर दी और यह फैंस को गुमराह करने जैसा बन गया। शुरुआत में बताया गया था कि धोनी प्री-सीजन काफ इंजरी के कारण बाहर हैं और दो हफ्तों में लौट सकते हैं। बाद में जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की बात सामने आई। फिर खबरें आईं कि वह फिट हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से नहीं खेल रहे।


MS Dhoni Scam? Kris Srikkanth Accuses Chennai Super Kings Of Misleading Fans To Sell Tickets IPL 2026

सीएसके
– फोटो : ANI


ऋतुराज ने कहा- अगले साल पता चल जाएगा

हालांकि धोनी ने अवे मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा भी नहीं की। वह केवल चेपॉक में आखिरी घरेलू मैच के दौरान फैंस को धन्यवाद देने के लिए दिखाई दिए। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने कभी साफ तौर पर यह नहीं कहा कि वह पूरे सीजन नहीं खेलेंगे। हैरानी की बात यह है कि सीएसके के आखिरी मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कमेंटेटर ग्रीम स्वान के धोनी के अगले साल खेलने के सवाल पर कहा, ‘आपको अगले साल पता चल जाएगा।’ यानी अगले साल के लिए भी सीएसके मैनेजमेंट सस्पेंस बना कर चल रहा है।



Leave a Comment