‘मुंह नहीं खोलोगे तो नाक दबाएंगे…’; रणवीर से नाराज Fwice अध्यक्ष बीएन तिवारी, बोले- खुद को ‘धुरंधर’ समझने लगे – Fwice Chief Bn Tiwari Reacts Ranveer Singh Exit From Don 3 Controversy In Exclusive Interview With Amarujala


FWICE Chief Exclusive Interview: अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लेने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे लेकर फरहान अख्तर के साथ उनकी अनबन रही। कोई हल न निकल पाने के बाद FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन  नोटिस जारी कर दिया। अब इस बारे मे फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है।


FWICE Chief BN Tiwari Reacts ranveer Singh exit from Don 3 controversy In Exclusive Interview With amarujala

रणवीर सिंह, बीएन तिवारी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने कल (25 मई) को रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन  नोटिस जारी कर दिया। यह कार्रवाई फरहान अख्तर की शिकायत के बाद हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया। इस वजह से मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस पूरे विवाद पर FWICE अध्यक्ष बी.एन तिवारी ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में रणवीर सिंह पर खुलकर हमला बोला है।


Leave a Comment