भारत के पूर्व दिग्गज तीरंदाज श्याम लाल मीणा का लंबी बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। श्याम ने 1988 सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रविवार देर रात अस्पताल में आखिरी सांस ली।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित थे मीणा
भारतीय तीरंदाजी संघ ने पूर्व तीरंदाज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘1988 के सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता श्याम लाल मीणा को श्रद्धांजलि। भारतीय तीरंदाजी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’ मीणा को खेलों में उनके योगदान के लिए 1989 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Remembering Olympian and Arjuna Awardee Late Shri Shyam Lal Meena with profound respect. 🇮🇳🏹
A legendary archer from Rajasthan, he proudly represented India at the 1988 Seoul Olympics, World Championships, and numerous international events, leaving an indelible mark on Indian… pic.twitter.com/SCtB21sQpz— SAI Media (@Media_SAI) May 26, 2026
एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य विजेता टीम का हिस्सा थे
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के केवड़िया गांव में जन्मे मीणा उस भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का हिस्सा थे जिसने 1987 में कोलकाता में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उस टीम में श्याम के साथ लिंबा राम और रजत हलदर भी शामिल थे। पोडियम फिनिश करने से भारत 1988 सियोल ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सका था। यह पहली बार था जब भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक में डेब्यू किया था।