Last Updated:
बिहार के लगभग सभी जिलों के युवा अपने लिए सरकारी और प्राइवेट रोजगार की तलाश में लगे हैं. युवाओं को जब सरकारी नौकरी की उम्मीद नहीं रह जाती है तब वह प्राइवेट नौकरी के बारे में सोचते हैं. ऐसे में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के युवाओं के लिए प्राइवेट जॉब का एक ऐसा मौका सामने आया है जिसके जरिए उन्हें हर महीने….
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है. विश्वविद्यालय नियोजन सूचना और मार्गदर्शन केन्द्र, मुजफ्फरपुर के माध्यम से गार्जियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रखंडवार भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल 460 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक विभिन्न प्रखंड परिसरों में आयोजित होगी. नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान हसीब ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के 350 पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18,500 रुपये वेतन दिया जाएगा.
सुरक्षा सुपरवाइजर के 110 पदों के लिए स्नातक, एनसीसी और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे. इसके लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित है. चयनित अभ्यर्थियों को 22,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों की कार्यस्थली ऑल इंडिया होगी. भर्ती शिविर का आयोजन 7 अगस्त को औराई प्रखंड परिसर, 8 अगस्त को बोचहां, 10 अगस्त को बंदरा, 11 अगस्त को गायघाट, 12 अगस्त को मुशहरी, 13 अगस्त को कटरा, 14 अगस्त को कांटी तथा 19 अगस्त को मीनापुर प्रखंड परिसर में किया जाएगा. सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे.
नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
इसके साथ ही नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जॉब कैंप पूरी तरह से निःशुल्क है इसलिए अभ्यर्थियों को किसी एजेंट का चक्कर नहीं लगाना है और न ही किसी के झांसे में आना है अगर कोई पैसा की डिमांड करता है तो उसकी सूचना नियोजनालय को अवश्य दें. इसके साथ ही क्षेत्र के जो भी अभ्यर्थी हैं वह इस दिन अवश्य जॉब कैंप में भाग लें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें