‘मुझे जलन होती है…’, सीएम विजय को लेकर बोले पवन कल्याण; कहा- ‘मैं 15 साल तक घूमता रहा’ – Pawan Kalyan Reacts To Vijay Sweeping Political Victory I Felt Jealous


अभिनेता से नेता बने थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनको लेकर कई सेलेब्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के अभिनेता और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनके बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विजय से जलन होती है। 



पवन की विजय से हो रही तुलना


पवन कल्याण ने यह बात तब कही है जब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्र कझगम (टीवीके) अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ऑनलाइन पवन कल्याण और विजय के बीच लगातार तुलना की जा रही है। पवन ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा पर भी बात की और कहा कि एक पार्टी चलाने के लिए लाखों लोगों की उम्मीदों के बारे में पता होना चाहिए।


Leave a Comment