Video:देश के लिए रिकॉर्ड बनाया, फिर ई-रिक्शा पर पोल ढोते दिखे स्टार्स; भारतीय खिलाड़ियों की हालत पर उठे सवाल – Indian Pole Vault Stars Break National Record, Then Seen Carrying Poles On E-rickshaw


Indian Pole Vault Stars Break National Record, Then Seen Carrying Poles on E-Rickshaw

पोल्ट वॉल्ट के खिलाड़ियों का बुरा हाल
– फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष पोल वॉल्ट में संयुक्त राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने खेल जगत को झकझोर दिया। राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले यही खिलाड़ी अपने पांच मीटर लंबे पोल ई-रिक्शा में लादकर खुद ले जाते दिखाई दिए।


Leave a Comment