वैभव सूर्यवंशी और भारतीय क्रिकेट को लेकर पाकिस्तान में क्या कहा जा रहा


वैभव सूर्यवंशी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी चर्चा है (फ़ाइल फ़ोटो)

ऐसे समय में जब पूरी दुनिया फ़ुटबॉल के जुनून में डूबी हुई है और सबका ध्यान फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप पर है, भारत की क्रिकेट टीम का आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों लगातार हारना भी किसी बड़ी सुर्खी से कम नहीं है.

इस निराशाजनक प्रदर्शन पर पूरे भारत में आलोचना का माहौल है. साथ ही इस बात पर भी नाराज़गी जताई जा रही है कि भारतीय टीम प्रबंधन 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ न्याय नहीं कर सका और उन्हें जितने मौक़े मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले.

लगातार दो बार टी-20 विश्व चैंपियन रही भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के ख़िलाफ़ दोनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने के बाद इंग्लैंड से भी पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से हार गई.

इसके साथ ही भारत फ़रवरी 2022 से कायम टी-20 रैंकिंग में अपना नंबर वन स्थान भी गंवा बैठा.

भारत का टी-20 में नंबर एक स्थान खोना निश्चित रूप से बड़ी बात है, लेकिन इस समय सबसे अधिक चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है, जिन्हें इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैच खिलाने के बाद प्लेइंग टीम से बाहर कर दिया गया.



Leave a Comment