राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: ‘आर्टिकल 370’ के लिए यामी गौतम और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को मिला अवॉर्ड


रणदीप हुड्डा के पहली बार फ़िल्म का नर्देशन किया और उन्हें अवॉर्ड भी मिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रणदीप हुड्डा ने पहली बार फ़िल्म का निर्देशन किया और उन्हें अवॉर्ड भी मिला
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

72वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इसमें रणदीप हुड्डा की फ़िल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को ‘बेस्ट डेब्यू फ़िल्म ऑफ़ ए डायरेक्टर’ का अवॉर्ड दिया गया है.

यह बायोपिक-ड्रामा हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की कहानी है. यह फ़िल्म हुड्डा के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म है और इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई है.

72वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ को साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड मिला है.

वहीं सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का पुरस्कार राजकुमार राव अभिनीत फ़िल्म ‘श्रीकांत’ को मिला है.

ममूटी और कार्तिक आर्यन ने अपनी फ़िल्मों ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ का पुरस्कार साझा किया. ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है.



Leave a Comment