टी20 में मिला नया कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का एलान


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्‍तान विमंस टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और यह 4 अगस्‍त तक चलेगा। वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम का एलान हो गया है। श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान की कमान नए T20I कप्तान ने संभाली है।

सना टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं

वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होगी। पाकिस्तान की स्‍टार ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगी, लेकिन वह T20I सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलेंगी। उनकी गैर-मौजूदगी में मुनीबा अली T20I सीरीज में पाकिस्‍तान टीम की कमान संभालेंगी।

श्रीलंका टीम का एलान भी हुआ

फातिमा हाल ने ICC विमंस T20 वर्ल्ड कप में 11 विकेट लिए और 85 रन बनाए। T20I टीम में 8 बदलाव किए गए हैं। सेलेक्‍टर्स की नजर ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 पर है। इससे पहले श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया था।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सदफ शमास, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

टी20 सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम

मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 23 जुलाई: पहला वनडे
  • 25 जुलाई: दूसरा वनडे
  • 28 जुलाई: तीसरा वनडे

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 31 जुलाई: पहला T20I
  • 2 अगस्त: दूसरा T20I
  • 4 अगस्त: तीसरा T20I

श्रीलंका की वनडे टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, चेतना विमुक्ति, इनोका राणावीरा, निमाशा मीपेज, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, रश्मिका सेववंडी, काव्या कविंदी।



Leave a Comment