RRB Group D Exam 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के एग्जाम में एक महीने से भी कम समय है। 53 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने फॉर्म अप्लाई किया है। मेहनत के साथ सही स्ट्रेटजी फॉलो करके ही इसमें अच्छा स्कोर किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने तैयारी का अच्छा तरीका भी बताया है।

ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी कैसे करें? कम दिनों में पढ़ाई करने का अच्छा तरीका क्या है? ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न क्या है? निगेटिव मार्किंग कितनी होगी? कितने सवाल आएंगे? इन सभी सवालों के साथ यहां एक्सपर्ट टीचर ने ग्रुप डी भर्ती की तैयारी की अपनी बेस्ट स्ट्रेटजी भी बताई है। जो आपके काम आ सकती है।
RRB Group D Exam Pattern: कितने सवाल?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के पहले चरण में 90 मिनट की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम होगा। जिसमें 4 सब्जेक्ट से 100 सवाल पूछे जाएंगे। सब्जेक्ट वाइज सवालों की संख्या भी अलग-अलग होगी। पूरा पैटर्न नीचे देखें-
| विषय | सवालों की संख्या |
| जनरल साइंस | 25 |
| मैथिमेटिक्स (गणित) | 25 |
| जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 30 |
| जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स | 20 |
इस पेपर में हर सवाल 01 अंक का होगा। वहीं 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए ही अभ्यर्थियों को क्वेश्चन अटेंप्ट करने हैं। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने के लिए जनरल वालों को 40%, ईडब्ल्यूएस को 40% और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30%, एससी-30% और एसटी-30% अंक कम से कम लाने ही होंगे।
ग्रुप डी भर्ती की तैयारी के लिए बेस्ट टिप्स
‘संस्कृति आईएएस’ HOD, वैभव कौशिक सर का कहना है कि अभी कुछ भी नया पढ़ने की जगह जो टॉपिक्स पहले से पढ़ें हैं, उन्हें मजबूत करना सबसे जरूरी है। इस समय सही रणनीति और नियमित प्रैक्टिस ही अच्छे मार्क्स दिला सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स ये 7 बातें फॉलो कर सकते हैं-
- मॉक टेस्ट दें: एग्जाम के लिए अभी कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में हर दिन कम से कम एक फुल मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे टाइम मैनेजमेंट अच्छा होगा और आपकी अपनी कमजोरियां के बारे में पता चलेगा। टेस्ट के बाद गलत हुए सवालों का विश्वेषण करें।
- मैथ और रीजनिंग पर ज्यादा फोकस:रीजनिंग और मैथ इन दो सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस करें। क्योंकि इन दोनों ही विषयों में प्रैक्टिस से अच्छा स्कोर किया जा सकता है। शॉर्ट ट्रिक लगाने की प्रैक्टिस करें।
- जनरल साइंस को हल्के में ना लें: रीजनिंग और मैथ के साथ जनरल साइंस सब्जेक्ट भी जरूरी है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के जरूरी टॉपिक्स की प्रैक्टिस करें। NCERT बेस्ड सवाल और पिछले वर्षों में आए सवालों को भी सॉल्व करें।
- करंट अफेयर्स का रिवीजन: पिछले 6 से 12 महीने के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, सरकारी योजनाएं, पुरस्कार, खेल और विज्ञान से जुड़े सवालों का भी रिवीजन करें।
- पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर: तैयारी का सबसे अच्छा तरीका है पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करना। इससे आपको एग्जाम का लेवल और सवाल पूछने का तरीका समझ में आता है।
- सही रिवीजन: केवल ऑनलाइन क्लासेस और पढ़ने पर ही सीमित न रहें। रीवीजन के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। इसके लिए कम से कम 2-3 घंटे रखें। इससे चीजें आपको याद रहती हैं।
- टाइम मैनेजमेंट: तैयारी के लिए अपना पूरा टाइमटेबल बनाएं और उसी के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें। सोशल मीडिया और मोबाइल के उपयोग करने से बचें।
अगर आप ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखतें हैं तो ग्रुप डी भर्ती की तैयारी की अच्छे से कर सकते हैं। परीक्षा के दिन नजदीक हैं इसीलिए हर दिन का सही उपयोग करते हुए आगे बढ़ें।
