रोटरी क्लब यमुनानगर द्वारा दो सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किए गए, जिनके तहत छात्राओं को खेल एवं शिक्षा सामग्री वितरित की गई। क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन सुमित गुप्ता ने बताया कि पहला प्रोजेक्ट हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को टेबल टेनिस रैकेट, टेबल टेनिस बॉल तथा टेबल टेनिस नेट भेंट किए गए। इस प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन एन मीनू तलूजा एवं रोटेरियन अमन तलूजा रहे। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक दत्ता, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सुमीत गुप्ता, ऐन अमीषा वासुदेवा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय पाहूजा, रोटेरियन रमन जग्गी तथा रोटेरियन अनुज गर्ग भी उपस्थित रहे। दूसरा प्रोजेक्ट आर्य कन्या स्कूल में आयोजित किया गया, जहां छात्राओं को टेबल टेनिस रैकेट एवं नोटबुक्स वितरित की गईं। इस प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन एन दिव्या मित्तल एवं रोटेरियन राहुल मित्तल रहे। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अभिषेक दत्ता की पुत्री अनैशा दत्ता तथा रोटेरियन राहुल मित्तल के सुपुत्र राहिल मित्तल भी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय पाहूजा ने भी विचार व्यक्त किए।