रोहिणी हादसे की दर्दनाक कहानी:कैफ ने दोपहर में मां से की थी वीडियो कॉल पर बात, बाद में मिली मौत की खबर – Rohini Accident Kaif Had Spoken To His Mother Via Video Call In Afternoon


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST

रोहिणी में इमारत ढहने से कैफ और राम की मौत हो गई। दोनों परिवार आर्थिक संकट में हैं। परिजनों ने सरकार से मुआवजे और राम की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।


Rohini accident Kaif had spoken to his mother via video call in afternoon

बहनों की जल्द करना चाहता था शादी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आंबेडकर अस्पताल में अपने बेटे कैफ के शव को लेने आई उसकी मां साफिया का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि बुधवार दोपहर को उसने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की थी। उसे दस दिन बाद अपने गांव बहराइच के कैसरगंज जाना था।


साफिया ने बताया कि शाम में ही खबर मिली कि कैफ जिस इमारत में काम कर रहा था। वह ढह गई है जिसमें कैफ दब गया है। फिर देर रात जानकारी मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। उसने बताया कि परिवार में तीन बेटियां और एक छोटा बेटा सैफ है। उनके पति मोहम्मद हारुण सागरपुर में गन्ने का जूस बेचते हैं, कैफ पीओपी काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।



Leave a Comment