रोहित शर्मा की संन्यास खबरें अफवाह, लेकिन फिर भी हिटमैन के लिए क्यों जरूरी है लॉर्ड्स वनडे? समझें – why india vs england 3rd odi at lords important for rohit sharma odi career know


बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों को खारिज किए जाने के बावजूद, आज लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे मुकाबला हिटमैन के करियर के लिए बेहद निर्णायक बन गया है।

Rohit Sharma
रोहित शर्मा(फोटोAP)
लंदन: भारतीय क्रिकेट में पिछले 48 घंटों से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा अब अपने क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी कि 19 जुलाई को खेला जाएगा। ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। एक तरफ जहां सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है, वहीं दूसरी तरफ यह मैच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर की दिशा तय करने वाला सबसे बड़ा इम्तिहान बन गया है।

अफवाहों के बीच रोहित शर्मा का इम्तिहान

गुरुवार की रात भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद तूफानी रही जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि लॉर्ड्स का यह मैच रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। हालांकि, शनिवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि बोर्ड के भीतर ऐसी कोई चर्चा नहीं है और रोहित का विदाई मैच नहीं है। लेकिन सैकिया के बयान में जो सबसे बड़ी चेतावनी छिपी थी, वह था स्कीम ऑफ थिंग्स (Scheme of Things) शब्द। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रोहित तब तक ही टीम में रहेंगे जब तक वे सेलेक्टर्स के प्लान में फिट बैठेंगे, जिसका सीधा मतलब है कि उनके सिर पर तलवार अभी भी लटकी हुई है।

क्या हिटमैन बचा पाएंगे अपनी जगह?

39 साल के रोहित शर्मा इस वक्त अपने करियर के सबसे नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने 16, 48 और 79 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर आते ही वे मुश्किल परिस्थितियों में संघर्ष करते दिखे हैं। पहले मैच में 11 और कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में 47 गेंदों पर धीमी गति से बनाए गए 26 रनों ने उनकी फॉर्म और स्किल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सीरीज का आखिरी मुकाबला 1-1 से बराबर चल रही टीम इंडिया ही नहीं उनके लिए भी काफी अहम है। रोहित शर्मा चाहेंगे कि इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके हर किसी की बोलती को बंद कर दें।

वर्ल्ड कप जीतना है रोहित का सपना

रोहित का सपना अगले साल होने वाला 50 ओवर का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, एकमात्र ऐसी आईसीसी ट्रॉफी जिसे वे अपने करियर में नहीं जीत पाए हैं। लेकिन यशस्वी जायसवाल जैसे आक्रामक युवाओं की दावेदारी और शुभमन गिल के जमने के बाद, सेलेक्टर्स अब ट्रांजिशन की ओर देख रहे हैं। रोहित जानते हैं कि टीम में बने रहने का एकमात्र रास्ता लगातार और मैच-जिताऊ पारियां हैं। अगर आज लॉर्ड्स के मैदान पर वे पिछले साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई नाबाद 121 रनों जैसी कोई जादुई और ऐतिहासिक पारी खेल देते हैं, तो उनके संन्यास का यह तत्काल खतरा पूरी तरह टल जाएगा और सेलेक्टर्स के पास उन्हें आगे मौके देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।

और पढ़ें