Two Wheeler Sales June: एक महीने में 18 लाख से ज्यादा सेल, किस कंपनी ने कितनी बेची टू-व्हीलर – two wheeler sales june 2026 hero motocorp honda tvs bajaj royal enfield auam


भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए जून का महीना शानदार रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल टू-व्हीलर मार्केट में सेल बढ़ी है. हालांकि, मई 2026 के मुकाबले जून में सेल थोड़ी कम हुई है. जून 2026 में देश में कुल 18,51,400 दोपहिया होलसेल डिस्पैच हुई हैं. यहां सबसे पहले तो आपको होलसेल डिस्पैच का मतलब समझ लेना चाहिए.

इसका मतलब ये नहीं है कि कितनी यूनिट्स ग्राहकों ने खरीदी हैं. बल्कि ये संख्या बताती है कि कितनी यूनिट्स मैन्युफैक्चर्र्स ने डीलर्स को भेजी हैं. जून 2026 में टू-व्हीलर सेगमेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 18.6 फीसदी की है. 

जून 2025 में कंपनियों ने कुल 15,61,283 यूनिट्स डिस्पैच की थीं. वहीं मई के मुकाबले ये संख्या कम हुई है. मई 2026 में कंपनियों ने कुल 19,02,209 दोपहिया देशभर में डिस्पैच की थीं. यहां जून में 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हीरो मोटोकॉर्प अभी भी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: Hero Karizma XMR250: स्पोर्टी लुक, दमदार इंजन, लॉन्च से पहले दिखी हीरो की धांसू बाइक

किसकी कितनी यूनिट हुई सेल? 

हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट से 5,02,890 दोपहिया जून में निकली हैं. कंपनी का मार्केट शेयर 27.16 फीसदी है. हालांकि, मई 2026 और जून 2025 के मुकाबले कंपनी की सेल कम हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर होंडा है, जिसकी 4,68,956 यूनिट्स जून में डिस्पैच हुई हैं. 

वहीं टीवीएस मोटर की 4,11,014 यूनिट्स जून में डिस्पैच हुई हैं. वहीं ईयर-ऑन-ईयर जून में टीवीएस मोटर की ग्रोथ 46.30 फीसदी की है. कंपनी का मार्केट शेयर अब 22.20 फीसदी पहुंच गया है. वहीं होंडा का मार्केट शेयर 25.33 फीसदी है. 

यह भी पढ़ें: Vida VX2 Plus Launch: 187KM रेंज, 65 में चार्ज होगी रिमूवेबल बैटरी, Hero लाया नया स्कूटर

बजाजा ऑटो ने जून में 1,66,956 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. जबकि रॉयल एनफील्ड के लिए ये आंकड़ा 1,02,930 यूनिट्स का है. रॉयल एनफील्ड की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 33.8 फीसदी की है. सुजुकी मोटरसाइकिल ने जून 2026 में 91,264 यूनिट्स होलसेल की हैं. 

यामाहा ने जून में 66,573 यूनिट्स, एथर एनर्जी ने 31,063 यूनिट्स, रिवर मोबिलिटी ने 5,217 यूनिट्स, पियाजियो ने 3,741 यूनिट्स, कावासाकी ने 625 यूनिट्स और ट्रायम्फ ने 171 यूनिट्स होलसेल डिस्पैच की हैं.

—- समाप्त —-



Leave a Comment