”शूटिंग खेल जगत में एक बहुत बड़ी क्षति है”, निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के निधन पर रखी गई श्रद्धांजलि सभा


कोच जसपाल राणा के निधन पर प्रतिक्रिया

कोच जसपाल राणा के निधन पर प्रतिक्रिया (ETV Bharat)

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज खेल निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में 12 जून 2026 को दिल्ली में निधन हो गया था. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में नौ स्वर्ण सहित 15 पदक जीते हैं. दिल्ली के लाजपत भवन में उनकी श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें खेल जगत के लोग और खिलाड़ी पहुंचे हुए थे, जिन्होंने इस दौरान 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, महेश श्रद्धांजलि सभा में शूटिंग कोच जसपाल राणा के परिवार भी सम्मिलित हुए. इस दौरान उनकी यादों को उनके साथ साथी रहे खिलाड़ियों ने याद किया.

इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए भारत सरकार के पूर्व आयुक्त जीएसटी एवं सीमा शुल्क विभाग से सीएस मिश्रा बताते हैं कि यह महान शूटिंग खिलाड़ी और कोच रहे यशपाल राणा के शोक सभा में आया हूं, यशपाल राणा हमारे इंडियन रेवेन्यू ऑफिसर शूटिंग क्लब से जुड़े हुए बहुत ही सम्मानित कोच थे और बहुत सारे रिकॉर्ड शूटिंग के क्षेत्र में उन्होंने बहुत कम समय में हासिल किया.

सीएस मिश्रा, पूर्व अधिकारी, भारत सरकार (ETV Bharat)

”शूटिंग खेल जगत में एक बहुत बड़ी क्षति है”

मिश्रा ने कहा कि उनका बिहेवियर हमेशा लोगों के साथ बहुत ही विनम्र और मिलनसार था. और एक चीज में बहुत खास था. उनसे मिलते वक्त उनके चेहरे के साथ उनकी आंखें भी मुस्कुराती थी, जो किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को साफ दर्शाता था. इस दुखद मौके पर हम सारे लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में इस दुनिया से विदाई ले ली. जो शूटिंग खेल जगत में एक बहुत बड़ी क्षति है.

शूटिंग खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा शॉकिंग न्यूज़

भारत सरकार में कस्टम सुपरीटेंडेंट अर्जुन महर्षि ने कहा कि यशपाल जी हमारे क्लब के कोच भी थे और मेंटोर भी थे. जब हम लोगों को यह खबर मिली कि अब यशपाल राणा जी नहीं रहे तो हम लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि कोई 49 वर्ष की उम्र में कैसे छोड़ कर जा सकता है. यह पूरे शूटिंग खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा शॉकिंग न्यूज़ था क्योंकि जिस तरह उन्होंने ओलंपिक में मनु भाकर जैसी दमदार खिलाड़ी को तैयार कर भारत के लिए दो मेडल जितवाआए थे. खुद भी कई मेडल भारत के लिए जीते थे. ऐसे महान खिलाड़ी का अचानक से इस दुनिया को छोड़कर चले जाना शूटिंग खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.

बता दें कि यशपाल राणा 1994, 1998, 2002 और 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में उन्होंने कुल 15 पदक जीते थे. एशियन गेम्स में उन्होंने चार स्वर्ण पदक सहित कुल 23 मेडल अपने नाम किए थे. वही डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के भी वह कोच रहे थे. उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार और 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ें:



Leave a Comment