सरकारी नौकरी का झांसा देकर महाराष्ट्र के व्यक्ति से 70 लाख की ठगी, 5 लोग गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क, ठाणे। महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने ठाणे के एक 28 वर्षीय व्यक्ति से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित से राज्य के राजस्व और वन विभाग में क्लर्क-सह-टाइपिस्ट की नौकरी का वादा किया था। उसका भरोसा जीतने के लिए इन लोगों उसे एक नकली अपॉइंटमेंट लेटर दिया जिस पर मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों की नकली मुहर और हस्ताक्षर थे। साथ ही उसके नाम पर एक नकली सरकारी आईडी कार्ड भी दिया।

एक साल में 70 लाख रुपये दिए

नारपोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों को असली मानकर पीड़ित ने पिछले एक साल में कई बार में आरोपी को 70 लाख रुपये दिए। उन्होंने बताया कि जब वादा की गई नौकरी नहीं मिली और पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया और उसे धमकी दी।



Leave a Comment