शहडोल में आंगनबाड़ी के इन पदों पर भर्ती (सांकेतिक तस्वीर. (IANS))
शहडोल: अगर आपको नौकरी की तलाश हैं और नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. शहडोल जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित है. इसमें सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बंपर बहाली
शहडोल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि, ”शहडोल जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यंम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 15 जुलाई है.”
13 जुलाई तक मौका
महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन दिनांक 1 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन लिए जाएंगे. इन दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन ऐसे करें और जरूरी निर्देश
विभाग ने आवेदिकाओं को सलाह दी है कि वे आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर ही एमपी ऑनलाइन सेंटर पर जायें. आवश्यक दस्तावेजों में जैसे आवेदिका ग्राम या शहरी क्षेत्र के वार्ड की निवासी हैं, तो उसका अधिकारी द्वारा जारी निवास संबंधी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए जाति प्रमाण पत्र, अगर आवेदिका बीपीएल में जीवन यापन कर रही है तो उसका प्रमाण पत्र लेकर ही सेंटर जायें. इसके अलावा अगर आवेदिका विधवा है तो सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाइन करायें.
इन जगहों पर होगी नियुक्ति
- सोहागपुर क्षेत्र में सबसे अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 6 और सहायिका 8 पदों पर भर्ती होगी.
- ब्यौहारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 और सहायिका के 2 पदों पर भर्ती होगी.
- जयसिंहनगर अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका 3 पदों पर बहाली होगी, फिलहाल यहां कार्यकर्ता की बहाली नहीं आई है.
- गोहपारू अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 1 पद, आंगनवाड़ी सहायिका 1 पदों पर वैकेंसी है.
- शहडोल शहरी अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका की 3 पदों पर बहाली होगी.
- वहीं, बुढार अंतर्गत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 1 और आंगनवाड़ी सहायिका की 10 पदों पर भर्ती होगी.