सवर्ण समाज की एकजुटता से ही विकसित भारत का निर्माण संभव : संदीप सिंह, National Hindi News


भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। सवर्ण मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को बहियारी बघेल में सवर्ण समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि समरस समाज और विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब समाज में एकजुटता, सामाजिक समन्वय और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज की सामूहिक शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महासचिव अभिनव त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र के विरुद्ध होने वाले हर आचरण का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना तथा शासन-प्रशासन को उसकी कमियों का अहसास कराना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है।

संस्थापक बसंत सिंह बघेल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर विकसित भारत के निर्माण तक विभिन्न क्षेत्रों में सवर्ण समाज ने निस्वार्थ भाव से सहयोग और संघर्ष किया है। उन्होंने समाज से संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित दीनानाथ सिंह ने की, जबकि संयोजन अंचल सिंह अमेठिया तथा संचालन आनंद पीयूष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर अंचल सिंह अमेठिया, रिपुदमन सिंह, उदय शंकर दुबे, आलोक पांडेय, धनंजय पांडेय, सुनील सिंह, शुभांजय सिंह, नीतीश द्विवेदी, विक्रम, अंकित सिंह, अविनाश सिंह, विवेक सिंह, शिवा सिंह, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Leave a Comment