Gaggal Team Wins Day Night Cricket Tournament – Kangra News


संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

Updated Mon, 13 Jul 2026 02:07 AM IST

Gaggal team wins day night cricket tournament

धनोटू-कुठेड़ में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए विधायक केवल सि



शाहपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत धनोटू-कुठेड़ में शिव फ्रेंड युवा क्लब की ओर से आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में गगल की टीम ने खिताब अपने नाम किया। धनोटू की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारे और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिव फ्रेंड युवा क्लब ने क्षेत्र के विकास और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। संवाद




Leave a Comment