सीएम रेखा का बड़ा एक्शन:दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, 40 से ज्यादा डॉक्टरों और अधिकारियों का ट्रांसफर – Transfer Of More Than 40 Cpa Employees And New Posting Of 12 Doctors In Delhi Health Department


दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सीपीए में कार्यरत 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।




मुख्यमंत्री के अनुसार सीपीए में एचओओ (हेड ऑफ ऑफिस) डॉ. विनोद कुमार रंगा सहित 10 डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं पैरामेडिकल सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 19 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इनमें फार्मासिस्ट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट और ड्राइवर शामिल हैं।


Leave a Comment