सीबीएसई Osm विवाद:12वीं की कॉपियों पर नंबर का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, Nsui की अपील- मामले की स्वतंत्र जांच हो – Cbse Osm Row Reaches Delhi High Court, Nsui Seeks Independent Probe Into Class 12 Evaluation


CBSE: सीबीएसई की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित खामियों को लेकर एनएसयूआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। संगठन ने दावा किया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग की अनियमितताओं से कक्षा 12वीं के कई छात्रों के परिणाम प्रभावित हुए हैं। याचिका में उत्तर पुस्तिकाओं की भौतिक पुनः जांच, सत्यापन के लिए नई समय-सीमा और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।




एनएसयूआई ने अपनी याचिका में कहा है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की खामियों का नुकसान छात्रों को नहीं उठाना चाहिए। संगठन के अनुसार, कई छात्रों ने मूल्यांकन में त्रुटियों और अपेक्षा से कम अंक मिलने की शिकायत की है। इसी आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।


Leave a Comment