<p>अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर कथित फटकार मिलने के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। नेतन्याहू ने साफ कहा है कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल का रुख बिल्कुल भी नहीं बदला है और अगर हमले नहीं रुके तो जवाबी कार्रवाई और तेज की जाएगी। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर भी यह स्पष्ट किया कि इजराइल दक्षिणी लेबनान में अपने ऑपरेशन जारी रखेगा। उन्होंने बेरूत और दहिया में संभावित हमलों के संकेत देते हुए हिजबुल्ला ठिकानों को खत्म करने की बात दोहराई है। इसी बीच लेबनान में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां इजराइली वायुसेना द्वारा दक्षिणी इलाकों में कई हवाई और ड्रोन हमले किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-मरवानिया, माजदल और नवाहाती अल-फोका जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।</p>