सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर, दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग के बाद सामने आया VIDEO – ncp scp mp supriya sule touches feet defence minister rajnath singh after all party meeting delhi watch video
Supriya Sule News: संसद का सोमवार से मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जमकर हंगामा हुआ। वहीं बैठक के बाद बेहद खास तस्वीर सामने आई जब सुप्रिया सुले राजनाथ सिंह के पैर छूते नजर आईं।
सुप्रिया सुले ने राजनाथ सिंह के छुए पैर
नई दिल्ली: एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए हैं। संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसी मीटिंग में शामिल होने के बाद सुप्रिया सुले ने राजनाथ सिंह के पैर छुए। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं सर्वदलीय बैठक के दौरान भी बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला था।
सर्वदलीय बैठक के दौरान दिखा घमासान
हुआ ये कि टीएमसी और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों भी मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे, इसी को लेकर बवाल बढ़ गया। विपक्षी पार्टियां बैठक से वॉकआउट कर गई थीं। हालांकि, कुछ देर सांकेतिक विरोध के बाद सभी दल मीटिंग में शामिल हुए। वहीं मीटिंग के बाद सुप्रिया सुले के राजनाथ सिंह के पैर छूते हुए वीडियो सामने आया।
जब सुप्रिया ने छुए राजनाथ के पैर
सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वो रविवार को दिल्ली में सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए आई थीं। इसी दौरान मीटिंग खत्म होने पर जब वो लौट रहीं थी तो उनका राजनाथ सिंह से आमना-सामना हुआ। जैसे ही उन्होंने रक्षा मंत्री को देखा तो उनके पैर छू लिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी साथ थे।
NCP (SP) गुट के NDA में शामिल होने की चर्चाओं पर सुप्रिया का इनकार
इस घटनाक्रम से पहले शनिवार को सुप्रिया सुले ने अहम कमेंट किया। उन्होंने अपनी पार्टी के एनडीए में शामिल होने या सत्तारूढ़ एनसीपी के साथ विलय की अटकलों को खारिज कर दिया था। शनिवार को सुप्रिया ने कहा था कि न तो भारतीय जनता पार्टी, न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किसी सहयोगी दल और न ही कांग्रेस ने शरद पवार नीत पार्टी से ऐसे किसी प्रस्ताव के लिए संपर्क किया है।
लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।
विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।
पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें