विराट-रोहित की जोड़ी बनी नंबर-1, सचिन-द्रविड़ को छोड़ा पीछे, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा – virat kohli rohit sharma become first indian pair to play 400 international matches together
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दोनों खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बनी नंबर-1
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए साथ खेलते हुए 400 इंचरनेशनल मैच पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ वे टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली जोड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ विराट और रोहित ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की 391 मैचों वाली जोड़ी को पीछे छोड़ दिया।
विराट-रोहित की जोड़ी नंबर-1
एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ियों की सूची में अब विराट कोहली और रोहित शर्मा 400 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी नाम था, जिन्होंने 391 मैच साथ खेले। अब तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली (369 मैच), चौथे पर सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले (367 मैच), जबकि पांचवें स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (341 मैच) हैं।
बतौर जोड़ी बनाए तीसरे सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा और विराट कोहली बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर है। दोनों दिग्गजों ने लॉर्ड्स वनडे से पहले 8028 रन साथ बनाए हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा 5679 रन वनडे फॉर्मेट में आए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का है, जिन्होंने 12,400 रन साथ बनाए। दूसरे स्थान पर 11,037 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर औ राहुल द्रविड़ की जोड़ी है।
वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर नजर
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मंशा साफ कर दी है। क्रिकेट के बदलते दौर और युवा खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा के बीच भी दोनों दिग्गजों के खेल और निरंतरता के बीच कोई कमी नहीं आई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने यह मुकाम हासिल कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है।
लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।… और पढ़ें