सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, सदस्यों की कुल संख्या 125 हुई


एडिनबर्ग में एक समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया. इनके शामिल होने के बाद ICC हॉल ऑफ़ फ़ेम के सदस्यों की कुल संख्या 125 हो गई है.भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक माने जाने वाले गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और अपने पहले दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 42.17 की औसत से कुल 7212 रन और वनडे में 41.02 की औसत से 11,363 रन बनाए. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर एक शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई. दोनों ने 136 बार एक साथ ओपनिंग की और 21 शतकीय साझेदारियों के साथ रिकॉर्ड 6609 रन जोड़े.



Leave a Comment