स्टेडियम में घुसे थे बंदर और कबूतर, अब ऐसे चल रही है दिल्ली में तैयारी


10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली, भारत में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के अंदर आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए कर्मचारी बैडमिंटन कोर्ट तैयार कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप सोमवार से दिल्ली में शुरू होगी

इस साल की शुरुआत में एक स्टेडियम में कबूतरों और बंदर घुस जाने के बाद भारत में एक अहम खेल प्रतियोगिता बाधित हो गई थी.

अब खेल अधिकारी देश में होने वाले एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट से बंदरों और कबूतरों को दूर रखने के लिए कुछ अतिरिक्त उपाय में जुटे हैं

जनवरी में, जब भारत ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेज़बानी की, तो आयोजकों को उम्मीद थी कि सुर्खियां तनावपूर्ण मैचों, दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों और राजधानी में एक बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी के रोमांच के बारे में होंगी.

इसके बजाय, यह आयोजन बिल्कुल अलग कारणों से चर्चा का विषय बन गया. वायु प्रदूषण की शिकायतें आईं, मैदान पर कबूतरों की बीट के कारण मैच रोक दिए गए और स्टेडियम के अंदर एक बंदर देखा गया.

अब, चूंकि दिल्ली सोमवार से बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है, इसलिए आयोजक यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि ध्यान खेल पर ही केंद्रित रहे.



Leave a Comment